दो बच्चों की मां ने फासी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर परेशान करने का भाई ने लगाया आरोप
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के पारोली थाना इलाके में दो बच्चों की मां ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
थाना प्रभारी प्रभाती लाल ने बताया कि गणेशपुरा निवासी गणेश प्रजापत की पत्नी पूजा 28 ने बीती रात गले में लुगड़ी का फंदा डाला और पंखे से झुल गई। घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस बीच, मृतका के पीहर बेसकलाई से भी परिजनों को बुलवा लिया गया। पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने शव मृतका के पीहर पक्ष को सौंप दिया। इस दौरान मृतका के भाई भैंरूलाल ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि ये लोग उसकी बहन को प्रताडि़त करते थे, इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। बता दें कि पूजा की शादी 12-13 साल पहले हुई थी। वह आठ साल के बेटे और छह साल की बेटी की मां थी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।