दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

Update: 2026-02-12 10:57 GMT

 नई दिल्ली। दूरदर्शन की लोकप्रिय समाचार वाचक सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा।

दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए माहेश्वरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डीडी न्यूज ने लिखा कि उनकी मधुर आवाज़, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति ने भारतीय समाचार जगत में उन्हें विशेष स्थान दिलाया। उनकी सादगी और संयम ने दर्शकों में गहरा विश्वास बनाया।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने सरला माहेश्वरी के निधन को "टेलीविजन पत्रकारिता के स्वर्ण युग का अंत" बताया और कहा कि उनकी विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

सरला माहेश्वरी 80 और 90 के दशक में दूरदर्शन की पहचान बन चुकी थीं। शुद्ध हिंदी उच्चारण, बिना नाटकीयता के समाचार प्रस्तुत करना और सलीके से पहनी गई साड़ियों के लिए उन्हें याद किया जाता है।

Similar News

भीलवाड़ा में महाशिवरात्रि की मचेगी धूम:: हरनी महादेव और तिलस्वां में उमड़ेगी आस्था, तैयारियों ने पकड़ा जोर