भीलवाड़ा बीएचएन। नेपाल के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि युवक एक दिन बाद अपने घर जाने वाला था और इसके लिए उसने खरीदारी भी की थी। घटना, शहर के पटेलनगर विस्तार में हुई। पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। मृतके परिजनों को दूतावास के जरिये सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस का कहना है कि अभी खुदकुशी के कोई कारण सामने नहीं आये हैं।
प्रतापनगर पुलिस के अनुसार, रविवार को पटेलनगर विस्तार में एक युवक के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली। एचसी परसराम मय टीम मौके पर पहुंचे। जहां 18 साल का एक युवक साफी से पंखे पर झूलता मिला। युवक की पहचान, उसके साथियों ने नेपाल निवासी महेशराम पुत्र हरीराम मेहड़ा के रूप में की। नेपाल ही रहने वाले मृतक के साथियों ने पुलिस को बतायाकि महेशराम यहां सिलाई कार्य करता था। वह, अपने अन्य साथियों के साथ किराये के मकान में रह रहा था। महेश को एक दिन बाद यानि सोमवार को अपने घर नेपाल जाना था। इसके लिए उसने खरीदारी भी की। तैयारी के चलते ही वह काम पर भी नहीं गया था। दोपहर में साथी, कमरे पर लौटे तो महेश फंदे पर झुलता मिला।
उधर, पुलिस ने महेशराम का शव फंदे से उतरवा कर मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया। मृतक के परिजनों को दूतावास के जरिये सूचना भिजवाई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। फिल्हाल खुदकुशी के कारण सामने नहीं आये हैं।