खेत में गांजे की अवैध खेती करने वाला भगवान गिरफ्तार, पत्नी की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

Update: 2026-02-11 08:19 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। खेत में अवैध रूप से गांजे की अवैध खेती करने के आरोपित पीपली निवासी भगवान पुत्र मांगीलाल माली को पुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला, मंगरोप थाने का है, जिसकी जांच पुर पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार, जून 2025 में मंगरोप थाना पुलिस को मुखबिर से एक खेत में गांजे की अवैध खेती की सूचना मिली थी। इस पर थाना प्रभारी विजय मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेत पर दबिश दी। यह खेत गांव से दूर निर्जन स्थान पर है, जहां छानबीन करने पर गांजे के पौधे उगे मिले। गांजे की अवैध खेती के चलते पुलिस ने खेत से गांजे के पौधों को कटवाया, जिनकी संख्या 4 हजार 532 थी। साथ ही इन पौधों का वजन 2098. 600 किलो पाया गया। पुलिस ने गांजे के इन पौधों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इस मामले की जांच पुर थाना प्रभारी के जिम्मे की गई। जांच अधिकारी ने इस मामले में खेत मालिक मंजू पत्नी भगवान माली को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया था, जबकि गांजे की अवैध खेती करने वाला भगवान फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित भगवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Similar News

जानलेवा हमले में घायल जगदीश की उदयपुर में मौत: परिजन और समाजजन सडक़ पर उतरे, गिरफ्तारी की मांग, शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार