भाजपा नेता की हत्या, सिर में मारी गोली

Update: 2025-11-08 07:40 GMT

सहारनपुर UP के नकुड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात भाजपा नेता धर्म सिंह (65) की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। उनका शव शनिवार सुबह घर के पीछे चारपाई पर पड़ा मिला। सबसे पहले बहू चाय देने पहुंची तो उसने रक्तरंजित शव देखा और शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

नकुड़ थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में रहने वाले धर्म सिंह घर के पीछे बने बाड़े में रोज की तरह सोने गए थे। सुबह करीब 6.45 बजे बहू चाय लेकर पहुंची तो चारपाई पर पड़े खून से लथपथ शव को देखकर घबरा गई। उसकी चीख सुनकर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

धर्म सिंह भाजपा के अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष थे। उनका बेटा सुशील भी मंडल महामंत्री है। परिवार के मुताबिक रात करीब 9 बजे तक धर्म सिंह पूरी तरह सामान्य थे और तब किसी तरह का विवाद नहीं था। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। 

ग्रामीणों के अनुसार गांव में उस रात बारात होने की वजह से फायरिंग की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने  जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

Similar News

कंटेनर ने मारी टक्कर, पुलिस जीप पलटी: एएसआई व तीन कांस्टेबल घायल, मंत्री की गाड़ी की कर रहे थे एस्कॉर्ट

तीन साल के मासूम की सडक़ पर टूटी सांसें: ,ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत, मां बाल बाल बची, मामा घायल