भीलवाड़ा बीएचएन। बदनौर थाना इलाके में सोमवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ब्यावर अस्पताल भिजवा दिया गया।
सहायक उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बार निवासी कालू सिंह 20 पुत्र अमरसिंह रावत व मुकेश सिंह पुत्र जयपाल सिंह रावत सोमवार देर शाम बदनौर से बाइक पर अपने गांव के लिए निकले। बदनौर बाइपास पहुंचने पर एक ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। मुकेश सिंह की मौत हो गई, जबकि कालू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कालू को ब्यावर अस्पताल भिजवा दिया, जबकि मुकेश का शव बदनौर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा।