युवती के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, वीडियो भेजकर पति को किया ब्लैकमेल

Update: 2025-11-08 09:55 GMT

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक 23 वर्षीय नौकरीपेशा महिला के साथ उसके पुराने दोस्त ने धोखा कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने आरोप लगाया कि उसके दोस्त ने बातचीत के बहाने उसे न्यू उस्मानपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया, जहां उसे नशीला मिल्क केक खिलाकर बेहोश किया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने इस दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बना लिए, जिनके जरिए वह बाद में उसे ब्लैकमेल करता रहा।

शादी समारोह में हुई थी पहली मुलाकात

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की मुलाकात वर्ष 2023 में मेरठ के एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। धीरे-धीरे संबंध गहराते गए और आरोपी ने एक दिन उसे मिलने के बहाने बुलाया। गेस्ट हाउस में आरोपी ने उसे मिल्क केक खाने को दिया, जिसके बाद युवती बेहोश हो गई।

होश आने पर पता चली दरिंदगी

जब पीड़िता को होश आया तो उसने खुद को अस्त-व्यस्त हालत में पाया और आरोपी उसके पास ही था। आरोपी ने जबरन बनाए गए वीडियो दिखाकर उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो ये वीडियो वायरल कर देगा। डर के कारण युवती चुप रही, लेकिन आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए कई बार उसी गेस्ट हाउस में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

शादी के बाद फिर ब्लैकमेल

मार्च 2025 में पीड़िता की शादी हो गई। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने उसके पति का नंबर पता कर लिया और पहले तो फोन पर धमकी दी, फिर दो महीने बाद युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसके पति को भेज दिए। इस खुलासे के बाद पति ने तलाक की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी

युवती ने अब आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला नशे के माध्यम से दुष्कर्म और डिजिटल ब्लैकमेलिंग का गंभीर उदाहरण है, जिसमें साइबर अपराध शाखा भी जांच में शामिल की गई है।

Similar News

कंटेनर ने मारी टक्कर, पुलिस जीप पलटी: एएसआई व तीन कांस्टेबल घायल, मंत्री की गाड़ी की कर रहे थे एस्कॉर्ट

तीन साल के मासूम की सडक़ पर टूटी सांसें: ,ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत, मां बाल बाल बची, मामा घायल