रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान: अब ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
नई दिल्ली। भारत सरकार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार, 17 दिसंबर को लोकसभा में बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि अब ट्रेन में निर्धारित वजन सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
लोकसभा में सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी के सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में कंपार्टमेंट में यात्रियों द्वारा ले जाने वाले सामान की अधिकतम सीमा तय है।
क्लासवार सामान की सीमा:
सेकंड क्लास: 35 किलोग्राम तक सामान मुफ्त। 35 से 70 किलोग्राम तक अतिरिक्त सामान पर शुल्क लगेगा।
स्लीपर क्लास: 40 किलोग्राम तक सामान मुफ्त। 40 से 80 किलोग्राम तक अतिरिक्त सामान पर शुल्क।
एसी 3 टायर और चेयर कार: अधिकतम 40 किलोग्राम सामान। इससे अधिक वजन पर शुल्क लागू होगा।
रेल मंत्री ने सदन में यह जानकारी लिखित रूप में भी साझा की। यह नई नीति यात्रियों को सामान की सीमा का पालन करने और अतिरिक्त भार के लिए शुल्क देने के लिए बाध्य करेगी।
