भीलवाड़ा बीएचएन। जिले की गंगापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार बड़े तडक़े नाकाबंदी के दौरान एक अर्टिंगा कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा गांजा बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
सब इंस्पेक्टर अर्जुन लाल गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार बड़े तडक़े गंगापुर-बागौर मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान गंगापुर से बागौर की ओर जाने वाली एक अर्टिंगा कार को पुलिस ने रोका। कार में तीन लोग सवार थे। पूछताछ करने पर इन्होंने खुद को बागौर निवासी लोकेश 22 पुत्र मुकेश आचार्य, ललित 25 पुत्र मेवालाल सांसी व कोशल 23 पुत्र श्यामलाल जीनगर बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 किलो 560 ग्राम गांजा कार सहित जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अग्रिम जांच कारोई थाना प्रभारी के जिम्मे की है।