कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी की कोशिश, अधिकारियों से पैसों की मांग

Update: 2026-02-03 08:24 GMT

अजमेर। अजमेर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें जिला कलेक्टर लोकबंधु के नाम से फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की गई। ठगों ने इंटरनेशनल नंबर का इस्तेमाल करते हुए जिले के अधिकारियों को संदेश भेजे और पैसों की मांग की।

जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी फोटो लगाकर एक फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इसी अकाउंट से इंटरनेशनल नंबर के जरिए जिला कलेक्टर के नाम पर संदेश भेजकर पैसों की डिमांड की जा रही है।

कलेक्टर लोकबंधु ने कहा कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने की अपील जारी की। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल नंबर से इस तरह के संदेश भेजे जा रहे हैं, इसलिए यदि किसी को भी इस प्रकार का मैसेज प्राप्त हो तो बिना किसी प्रतिक्रिया के उसे ब्लॉक कर रिपोर्ट किया जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने अजमेर एसपी को सूचना देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश से सावधान रहें और ठगी से बचें।

Tags:    

Similar News