बागोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोठारी नदी से अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

Update: 2026-02-03 05:54 GMT


​भीलवाड़ा (हलचल)। जिले की बागोर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कोठारी नदी से अवैध रेत (बजरी) का दोहन करते कई ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

​आईपीएस माधव उपाध्याय ने भीलवाड़ा हलचल को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात के समय कोठारी नदी में अवैध बालू मिट्टी के दोहन की सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने दबिश दी और अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टरों को मौके पर ही धर दबोचा।

​पुलिस अब इस मामले में शामिल मुख्य सरगनाओं और अवैध खनन में लिप्त अन्य लोगों की तलाश कर रही है। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News

जिले में दो हादसों में दो किसानों की मौत: कुएं में गिरने और कीटनाशक गैस के असर से गई जान, गांवों में शोक