सोने-चांदी में 'हाई गियर': भीलवाड़ा में चांदी 2.59 लाख और सोना 1.59 लाख के पार

Update: 2026-02-03 11:51 GMT


भीलवाड़ा (हलचल)। बुलियन मार्केट में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों ने अचानक 'हाई गियर' लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और स्थानीय मांग में आए बदलाव के चलते दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है।

भीलवाड़ा में आज के भाव:

* चांदी में ऐतिहासिक उछाल: मंगलवार को भीलवाड़ा में चांदी की कीमतों में प्रति किलो 20,000 रुपये की जबरदस्त तेजी आई। इस उछाल के बाद चांदी का भाव 2,59,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है।

* सोने की चमक बढ़ी: सोने की कीमतों में भी 7,000 रुपये की बड़ी बढ़त देखी गई। इस तेजी के साथ अब 10 ग्राम (एक तोला) सोने का भाव 1,59,000 रुपये हो गया है।

मुनाफाखोरों में खुशी: कीमतों में इस अचानक आए रिवर्सल और फिर बड़े उछाल से निवेशकों और मुनाफाखोरों के चेहरों पर एक बार फिर चमक लौट आई है। हालांकि, शादी-ब्याह के सीजन में इस बढ़त ने आम खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में यह अस्थिरता बनी रह सकती है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

 

Similar News