भीलवाड़ा सराफा बाजार: सोना-चांदी फिर धड़ाम, निवेशकों और कारोबारियों में मचा हड़कंप
भीलवाड़ा विजय गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल और घरेलू स्तर पर मांग में कमी के चलते भीलवाड़ा के सराफा बाजार में गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोने और चांदी के भावों में आए इस बड़े गोते ने जहां निवेशकों की नींद उड़ा दी है, वहीं व्यापारियों में भी भारी बेचैनी देखी जा रही है।
चांदी ने लगाई 24 हजार की गिरावट, सोना 4500 रुपये टूटा
भीलवाड़ा सराफा बाजार से प्राप्त जानकारी के अनुसार:चांदी: चांदी की कीमतों में आज करीब 23,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई। कल तक जो चांदी 2,83,000 रुपये के स्तर पर थी, वह आज फिसलकर 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
सोना: सोने की चमक भी आज फीकी रही। सोने के भाव में 3,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। बुधवार को 1,63,500 रुपये के भाव पर बिकने वाला सोना आज लुढ़ककर 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
बाजार में 'वेट एंड वॉच' की स्थिति
कीमतों में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से बाजार में असमंजस का माहौल है। निवेशकों को डर है कि कहीं कीमतें और न गिर जाएं, वहीं व्यापारी भी नई खरीदारी करने से बच रहे हैं। सराफा बाजार में फिलहाल 'न खरीदी, न बिक्री' जैसी स्थिति पैदा हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बजट के बाद से बाजार में स्थिरता नहीं आ पा रही है, जिससे सट्टेबाजी का गुब्बारा फूटता नजर आ रहा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
