घर पर मोटर चलाते युवक को लगा करंट, अस्पताल में मौत

Update: 2026-02-10 08:42 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। सदर थाने के पालड़ी गांव के एक युवक की घर पर मोटर चलाते करंट लगने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

सदर थाने के एएसआई शैतान सिंह मीणा ने बताया कि पालड़ी निवासी दिनेश सिंह 32 पुत्र देवीसिंह बीती रात घर पर पानी की मोटर चला रहा था। इस दौरान उसे करंट लगा, जिससे वह अचेत हो गया। दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की रिपोर्ट मृतक के छोटे भाई कैलाश ने सदर पुलिस को दी। 

Similar News

गारनेट वसूली कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-: व्यवसायी सौरभ गिरफ्तार, 7.40 लाख की नकदी बरामद

राजस्थान में शिक्षकों के तबादलों पर बड़ी अपडेट:: सेकंड ग्रेड टीचर्स की सूची जल्द, मंत्री दिलावर ने दिए संकेत