लूट का खुलासा-: चार आरोपी धर दबोचे, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर जब्त

Update: 2026-02-10 13:35 GMT

 भीलवाड़ा।  बदनोर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जब्त कर ली है, वहीं लूटी गई 4200 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई है।  

घटना 6 फरवरी 2026 की है। परिवादी चेतन सिंह निवासी शीतला का चौड़ा मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बडाछ से भादसी जाने वाले मार्ग पर एक स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को आगे से रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने चेतन सिंह के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे 4200 रुपये लूटकर फरार हो गए।  बदनोर पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा  तथा वृत्ताधिकारी मसुदा जयसिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी शम्भुदयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुलिस के सामने अज्ञात बदमाशों तक पहुंचना बड़ी चुनौती था। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पूर्व के संपत्ति संबंधी मामलों में वांछित आरोपियों से पूछताछ कर सुराग जुटाए गए। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने पारस नाथ, नरेश नाथ, गोतम नाथ और अनिल नाथ को डिटेन कर पूछताछ की। जांच में लूट में संलिप्तता सामने आने पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार जब्त कर ली है। इसके साथ ही लूटी गई पूरी 4200 रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इससे पहले भी किसी आपराधिक वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं।

 ये थे पुलिस टीम में शामिल

शम्भुदयाल बदनौर थानाधिकारी , एएसआई इन्द्रजीत सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र, छोटूराम, सुनील कुमार, नरेश कुमार, अजरुद्दीन, बार थाने के कांस्टेबल बलदेव,राजेश, राजवीर।  

Similar News

कांस्टेबल की वर्दी दागदार,: तीन हजार की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा