भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के रूवरुपपुरा गांव के नजदीक एक बाइक अचानक सामने आई गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति चोटिल हो गया।
मांडलगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि पुरानी आबादी, मांडलगढ़ निवासी लादूलाल लखारा व उनकी पत्नी गायत्री 32 मोहनपुरा से मांडलगढ़ लौट रहे थे। स्वरुपपुरा के नजदीक अचानक एक गाय इनकी बाइक के सामने आ गई। इससे बाइक गाय से टकरा गई। बाइक पर सवार दंपती नीचे गिर गये। गायत्री को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि लादूलाल को मामूली चोट आई। गायत्री को मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद गायत्री का शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।