भीलवाड़ा बीएचएन। घर से स्कूल जा रही नाबालिक छात्रा को कोटा-जयपुर हाइवे स्थित होटल में ले जाकर गैंगरेप करने के मामले में हनुमान नगर पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी वही टैक्सी चालक है, जिसने पीड़िता को होटल तक पहुंचाया था।
हनुमान नगर थाना पुलिस के अनुसार, घटना 23 जनवरी की दोपहर की है। एक नाबालिग छात्रा दोपहर में घर से निकली। इस छात्रा को लक्की उर्फ लोकेश मीणा व उसके साथी कार में बैठाकर कोटा-जयपुर हाइवे स्थित एक होटल में ले गये। आरोप है कि लक्की ने नाबालिग के साथ रेप किया। पुलिस ने पीडि़ता के माता-पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच की। इस मामले में मुख्य आरोपित लक्की उर्फ लोकेश, उसके सहयोगी व होटल में कमरा देने वाले को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इसी मामले में अब टैक्सी चालक दंड का रास्ता, केकड़ी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र नरेंद्र पांचाल को गिरफ्तार किया है। प्रदीप, उस टैक्सी का चालक था, जिससे नाबालिग को होटल ले जाया गया था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।