​रेलवे का बड़ा धमाका: अब आखिरी समय तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों की मौज!

Update: 2026-02-21 05:20 GMT


​नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक ऐसी सौगात लेकर आ रहा है, जिससे सफर की प्लानिंग करना और भी आसान हो जाएगा। अब अगर आप ऐन वक्त पर अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलना चाहते हैं, तो रेलवे आपको 'करंट चार्ट' बनने तक का मौका देगा। यानी अब ट्रेन छूटने के महज 15 से 30 मिनट पहले तक आप अपना बोर्डिंग पॉइंट बदल सकेंगे।

​खत्म होगी घंटों पहले की माथापच्ची

​वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा केवल पहला रिजर्वेशन चार्ट बनने तक ही सीमित है, जो ट्रेन रवाना होने से करीब 8 से 10 घंटे पहले तैयार हो जाता है। इस पुराने नियम के कारण हजारों यात्रियों को ऐन वक्त पर स्टेशन पहुंचने में दिक्कत होने पर अपनी सीट गंवानी पड़ती थी। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पीएम) संजय मनोचा ने अब इस व्यवस्था को बदलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

​मार्च से लागू हो सकती है नई व्यवस्था

​रेलवे बोर्ड ने सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को इस बदलाव के लिए हरी झंडी दिखा दी है और तकनीकी व्यवहार्यता पर रिपोर्ट मांगी है। जानकारों की मानें तो मार्च महीने से यह नई सुविधा पूरे देश में लागू की जा सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे सहित सभी जोनल रेलवेज को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं।

​एक्सपर्ट की राय: सफर होगा और भी आसान

​रिजर्वेशन एक्सपर्ट नीरज चतुर्वेदी के अनुसार, रेलवे के इस कदम से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो आखिरी समय में अपना प्लान बदलते हैं। कॉमर्शियल सर्कुलर के तहत अब यात्री रास्ते में पड़ने वाले किसी भी स्टेशन से ट्रेन में सवार हो सकेगा, बशर्ते उसने करंट चार्ट बनने से पहले सिस्टम में अपना बोर्डिंग पॉइंट अपडेट कर दिया हो।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

​सावधान! आपकी सेहत से खिलवाड़:: देश में 240 दवाएं फेल, 3 नामी ब्रांड की निकलीं नकली