राजस्थान: नगरीय निकाय चुनाव अप्रैल के बाद, तैयारी शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी किया वोटर लिस्ट का शेड्यूल

Update: 2026-02-20 16:49 GMT


जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के साथ ही अब नगरीय निकायों में भी चुनावी बिगुल बजने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के लिए नई वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) तैयार करने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, फिलहाल प्रदेश के 39 जिलों की 196 नगरीय निकायों में ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इन निकायों के लिए 24 मार्च को मतदाता सूची का ड्राफ्ट (प्रारूप) प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद अगले 28 दिनों तक आमजन अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, जिनका निस्तारण करने के बाद 22 अप्रैल 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

हाईकोर्ट के आदेश और समय का फेर

राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश में राजस्थान हाईकोर्ट के उन निर्देशों का हवाला दिया है, जिसमें 15 अप्रैल 2026 तक निकाय चुनाव संपन्न कराने को कहा गया था। हालांकि, आयोग द्वारा जारी वर्तमान शेड्यूल को देखें तो फाइनल वोटर लिस्ट ही 22 अप्रैल को आएगी, ऐसे में हाईकोर्ट द्वारा तय की गई 15 अप्रैल की समयसीमा के भीतर चुनाव कराना संभव नजर नहीं आ रहा है।

आयोग की पूरी तैयारी

भले ही समयसीमा को लेकर संशय हो, लेकिन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अदालत के निर्देशों की पालना में जुट गया है। वोटर लिस्ट अपडेट होने के तुरंत बाद इन 196 निकायों में मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News