वाह रे ठाठ!: भीलवाड़ा में निकली 'ट्रैक्टर वाली शाही बारात', दूल्हे के स्वैग ने लूटी महफिल
भीलवाड़ा (प्रकाश चंद्र)। शादियों में महंगी कारों और लग्जरी गाड़ियों का दौर तो आपने देखा होगा, लेकिन भीलवाड़ा के देवरिया-मानपुर के सुथार परिवार ने अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। यहाँ दूल्हा घोड़ी या कार पर नहीं, बल्कि फूलों से सजे 'धाकड़ ट्रैक्टर-रथ' पर सवार होकर दुल्हन लेने निकला।
ट्रैक्टरों का रेला और शाही अंदाज
देवरिया-मानपुर निवासी बालू लाल, बंसी लाल सुथार के परिवार की यह बारात जब कोशीथल पहुंची, तो नजारा देखने लायक था। दूल्हे को एक विशेष रूप से सजाए गए ट्रैक्टर-रथ पर राजसी अंदाज में बैठाया गया था। फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते इस रथ के पीछे ट्रैक्टरों का लंबा काफिला चल रहा था, जिसमें सवार बाराती ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।
दिखावे को दी मात: सादगी से पेश की मिसाल
बढ़ते दिखावे और करोड़ों के खर्च वालीí शादियों के दौर में इस परिवार ने सादगी का संदेश दिया है। परिजनों का कहना है कि वे अपनी ग्रामीण संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना चाहते थे। पवन लाल, श्याम लाल, सीव लाल सहित परिवार के सभी सदस्यों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर इस बारात को यादगार बना दिया। बुजुर्गों ने जहाँ इसे पुरानी सादगी की वापसी बताया, वहीं युवाओं ने इसे 'रॉयल विलेज लुक' करार दिया।
सड़कों पर उमड़ी भीड़, कैमरों में कैद हुआ नजारा
जैसे ही यह अनोखी बारात कोस्थल की गलियों से गुजरी, लोग अपने घरों की छतों और रास्तों पर जमा हो गए। हर कोई इस 'ट्रैक्टर वाली बारात' को अपने मोबाइल में कैद करने को बेताब दिखा। सादगी, कम खर्च और परंपराओं के इस अनूठे मेल ने साबित कर दिया कि यादें बनाने के लिए महंगी कारों की नहीं, बल्कि बड़े दिल और अपनी संस्कृति के सम्मान की जरूरत होती है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
