डॉक्टर से 90 लाख की फिरौती का मामला:: दो और आरोपित गिरफ्तार, कॉल सेंटर युवती की सिम चुराकर दी थी धमकी

Update: 2026-02-25 08:43 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन)। शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक को वीडियो वायरल कर बर्बाद करने की धमकी देने और 90 लाख रुपये की फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में सुभाषनगर थाना पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में निजी अस्पताल के चार कर्मचारी पहले ही सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं। ताजा गिरफ्तारियों में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपितों ने एक कॉल सेंटर में कार्यरत युवती के मोबाइल की सिम चुराकर उसका इस्तेमाल धमकी देने में किया था।

दिसंबर से शुरू हुआ था धमकियों का सिलसिला

पुलिस के अनुसार, आरसी व्यास कॉलोनी निवासी डॉ. अभिषेक पंवार (44) को 9 दिसंबर 2025 से धमकी भरे कॉल आने शुरू हुए थे। बदमाशों ने उनके व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध वीडियो भेजकर करियर तबाह करने की धमकी दी और 90 लाख रुपये की मांग की। 17 जनवरी 2026 की रात को बदमाशों ने एक फर्जी न्यूज क्लिप बनाकर भेजी और इसे वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर पर दबाव बनाया।

कॉल सेंटर में कार्यरत युवती के मोबाइल से निकाली थी सिम

पुलिस ने पूर्व में मोहम्मद इमरान, जफर अहमद, अजय जाट और जगदीश बैरवा को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने अब शिवराज बैरवा और नारायण बैरवा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपित नारायण बैरवा ने एक कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती के मोबाइल से चुपके से सिम निकाल ली थी। इसी सिम का उपयोग कर डॉक्टर को धमकी भरे मैसेज और कॉल किए गए ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। ये दोनों आरोपित भी कॉल सेंटर में कार्यरत थे। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। 

Similar News

10 हजार का इनामी तस्कर दिनेश जाट दबोचा:: गुलाबपुरा पुलिस की नाकाबंदी तोड़ शराब से भरी पिकअप भगाने का है मामला

शक्करगढ़ में 'विस्फोटक' कार्रवाई:: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 39 सिलेंडर जप्त

भीलवाड़ा से लापता तीनों छात्र 4 दिन बाद कोटड़ी में मिले:: बोले- " किसी ने नहीं किया अपहरण, हम तो दर्शन करने गए थे"

सनातन मंगल महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, गूंजे जयघोष: भीलवाड़ा बना 'मिनी अयोध्या', भगवा रंग में रंगा शहर और थमती सांसें!