भीलवाड़ा में दिनदहाड़े गुंडागर्दी-: सरस पार्लर कर्मचारी का बैंक के सामने से अपहरण कर बेरहमी से पीटा, 20 हजार लूटे

Update: 2026-02-25 10:09 GMT

 भीलवाड़ा (पुनीत)। शहर के सुभाषनगर थाना इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को बैंक में कैश जमा कराने जा रहे एक सरस पार्लर संचालक को बदमाशों ने दिनदहाड़े अगवा कर लिया और लाठी-डंडों व हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बदमाश, पीडि़त से 20 हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए और उसे नेहरू उद्यान के पास मरणासन्न हालत में फेंककर फरार हो गए।

बैंक के सामने से किया अगवा, लाठियों से बरसाया कहर

करमडास निवासी पीडि़त हरिराम गुर्जर (27) पुत्र रामकिशन गुर्जर, जो सत्यम कॉम्प्लेक्स स्थित सत्यम सरस पार्लर का कर्मचारी है, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आज, वह पार्लर का कैश पेमेंट जमा कराने राजस्थान ग्रामीण बैंक जा रहा था। तभी बैंक के सामने महेंद्र मीणा अपने चार साथियों के साथ आया और हरिराम को डरा-धमकाकर जबरन गाड़ी में डाल लिया। बदमाश उसे सुनसान जगह ले गए और लकड़ी के डंडों से उसके दोनों हाथों पर ताबड़तोड़ वार किए ताकि वे टूट जाएं।

सिर और नाक पर हथियार से वार, नकदी छीनी

बदमाशों ने केवल मारपीट ही नहीं की, बल्कि हरिराम के सिर और नाक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुँचाईं। हमले के दौरान बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए नेहरू उद्यान के बाहर फेंककर भाग निकले।

पुराना विवाद और नशे में धमकियां

पीडि़त ने बताया कि आरोपी महेंद्र मीणा और उसके साथी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। आरोपी अक्सर रात के समय नशे में धुत होकर सरस पार्लर पर आते हैं और उसे जान से मारने की धमकियां देते हैं। इस संबंध में पूर्व में भी थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन अपराधियों के हौसले कम नहीं हुए।

Similar News

डोडा-चूरा तस्करी मामले में फैसला:: दो तस्करों को 4-4 साल की जेल, 40-40 हजार का जुर्माना

10 हजार का इनामी तस्कर दिनेश जाट दबोचा:: गुलाबपुरा पुलिस की नाकाबंदी तोड़ शराब से भरी पिकअप भगाने का है मामला

शक्करगढ़ में 'विस्फोटक' कार्रवाई:: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 39 सिलेंडर जप्त

भीलवाड़ा से लापता तीनों छात्र 4 दिन बाद कोटड़ी में मिले:: बोले- " किसी ने नहीं किया अपहरण, हम तो दर्शन करने गए थे"

डॉक्टर से 90 लाख की फिरौती का मामला:: दो और आरोपित गिरफ्तार, कॉल सेंटर युवती की सिम चुराकर दी थी धमकी

सनातन मंगल महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, गूंजे जयघोष: भीलवाड़ा बना 'मिनी अयोध्या', भगवा रंग में रंगा शहर और थमती सांसें!