जिहादी बहनों' का आतंक: हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर देह व्यापार में धकेला
'
भोपाल। राजधानी में हमदर्द बनकर हिंदू युवतियों का शोषण करने वाली अमरीन और आफरीन नामक बहनों के काले कारनामों से पर्दा उठने लगा है। पुलिस जांच और पीड़िताओं के कोर्ट में दिए बयानों ने इस पूरे गिरोह के रोंगटे खड़े कर देने वाले तौर-तरीकों को उजागर कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह न केवल युवतियों का जबरन धर्मांतरण करवाता था, बल्कि उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलकर उनकी कमाई भी हड़प लेता था।
ब्लैकमेलिंग और शोषण का खौफनाक जाल
मुख्य आरोपी अमरीन पहले गरीब और जरूरतमंद हिंदू युवतियों को अपनी बातों में फंसाकर उनका विश्वास जीतती थी। वह अक्सर अपनी बेटी की देखभाल के लिए ₹10,000 की नौकरी का लालच देकर उन्हें अपने घर बुलाती थी। इसके बाद शुरू होता था लव-जिहाद और प्रताड़ना का खेल। अमरीन युवतियों को नशीले पदार्थ देकर अपने भाई या प्रेमी से उनका दुष्कर्म करवाती और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी। इन्हीं वीडियो के दम पर उन्हें बुर्का पहनने और इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया जाता था।
रसूख की धमकी और पुलिसिया कार्रवाई
पीड़िताओं ने बताया कि अमरीन उन्हें पुलिस और बड़े नेताओं के नाम पर डराती थी ताकि वे शिकायत न कर सकें। पुलिस ने अमरीन के किराये के मकान से वह बुर्का भी बरामद किया है जो युवतियों को जबरन पहनाया जाता था। मामले की गंभीरता देखते हुए एडिशनल एसपी महावीर सिंह मुजाल्दे ने बागसेवनिया थाने पहुंचकर रिपोर्ट ली है। वर्तमान में अमरीन और उसका साथी चंदन चार दिन की पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि आफरीन पहले से ही जेल में है।
आधा दर्जन से अधिक युवतियों के शिकार होने की आशंका
पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने आधा दर्जन से अधिक युवतियों का जीवन बर्बाद किया है। अमरीन एक विशेष 'लाल फोन' के जरिए अपना देह व्यापार का नेटवर्क चलाती थी, जिसकी जांच अब क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस की एक टीम अन्य आरोपियों की तलाश में अहमदाबाद भी भेजी गई है। मोबाइल डेटा रिकवर होने के बाद इस रैकेट से जुड़े कई 'सफेदपोश' ग्राहकों के नाम सामने आने की उम्मीद है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
