नाबालिग का अपहरण कर एमपी में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Update: 2026-02-26 09:21 GMT

 भीलवाड़ा। जिले की रायला थाना पुलिस ने एक नाबालिग लडक़ी को अगवा कर मध्यप्रदेश ले जाने और वहां करीब एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है।

रायला थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपित संजय कुमार (21) पुत्र प्रेमचंद, निवासी दौलतगढ़ है। आरोपित पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लडक़ी का अपहरण किया और उसे मध्यप्रदेश के रामपुरिया गांव ले गया। वहां उसने एक मकान में पीडि़ता को करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Similar News

राजस्थान सरकार की स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती:: क्रॉस-जेंडर सेवाओं पर रोक, 15 दिन में मांगे सुझाव