महावीर पार्क के बाहर निगम का 'पीला पंजा': अतिक्रमण पर प्रहार

Update: 2026-03-05 06:20 GMT


भीलवाड़ा | होली के त्यौहार की खुमारी उतरते ही नगर निगम प्रशासन एक बार फिर एक्शन मोड में आ गया है। गुरुवार को शहर के व्यस्ततम महावीर पार्क क्षेत्र में निगम की टीम ने भारी लाव-लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान फुटपाथों पर कुंडली जमाए बैठे अवैध कब्जों को देखते ही देखते जमींदोज कर दिया गया।


नगर निगम आयुक्त हेमाराम के सख्त निर्देशों के बाद गुरुवार सुबह निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता लाव-लश्कर के साथ महावीर पार्क पहुंचा। कार्रवाई का मुख्य केंद्र मंगल चाय और उसके आस-पास का क्षेत्र रहा, जहां दुकानदारों और थड़ी-ठेला संचालकों ने फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से इन पक्के और कच्चे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

आयुक्त हेमाराम ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ खाली कराने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। निगम प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो न केवल सामान जब्त होगा, बल्कि भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News