​करेडा पुलिस की कार्यवाही: स्कूल में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Update: 2026-03-04 14:56 GMT

भीलवाड़ा। करेडा थाना पुलिस ने राजकीय विद्यालय लक्ष्मीपुरा (गोरख्या) में हुई नकबजनी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।

यह थी ​वारदात 

​बीती 19 फरवरी 2026 को चोरों ने प्रधानाध्यापक लादु लाल ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। चोरों ने स्कूल की रसोई से लेकर बच्चों के खेलकूद के सामान तक पर हाथ साफ कर दिया था। अक्षय पेटिका से नकदी, मिड-डे मील का 90 किलो गेहूं, चावल, बर्तन, पंखे, चेकबुक और यहाँ तक कि खिलाड़ियों की ड्रेस और फुटबॉल-वॉलीबॉल भी चोरी कर लिए थे। इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों और शिक्षा विभाग में भारी रोष था।

​यूं बिछाया पुलिस ने जाल

​थानाधिकारी पूरण मल के नेतृत्व में गठित टीम ने "परम्परागत पुलिसिंग" और "हाई-टेक तकनीक" का  इस्तेमाल किया। पुलिस ने न केवल पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाली, बल्कि सीडीआर (CDR) विश्लेषण और मुखबिरों के जाल के जरिए आरोपियों की घेराबंदी की।

​दबोचे गए शातिर आरोपी

​पुलिस की रडार पर आए दो युवकों को जब हिरासत में लेकर 'सख्ती' से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना गुनाह उगल दिया। गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू (26 ) पुत्र गोपाल बलाई ओर ​माधु (21 ) पुत्र हरदेव गुर्जर, निवासी ठिकरिया खेड़ा शामिल हैं।

​चोरी का माल और बाइक जप्त

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 90 किलो गेहूं, 2 पंखे, पासबुक और चेकबुक बरामद कर ली है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

पुलिस टीम में यह थे शामिल  

​इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में करेड़ा थाना अधिकारी पूरणमल मीणा के साथ सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह कांस्टेबल जितेंद्र मुकेश आदि शामिल थे।

Similar News

ईरान जंग: मुजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर,: अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में भारी तबाही