रेलवे अलर्ट: जयपुर के कनकपुरा स्टेशन पर तकनीकी कार्य, मई में अजमेर-जयपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित
भीलवाड़ा BHN उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल में कनकपुरा स्टेशन यार्ड पर नॉन-इण्टरलोकिंग (तकनीकी कार्य) किया जा रहा है। इस कार्य के चलते मई माह में रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। अजमेर, जयपुर, नई दिल्ली और उदयपुर के बीच चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई ट्रेनों को बीच रास्ते (खातीपुरा या जयपुर) तक ही चलाया जाएगा।
प्रमुख रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
अजमेर-गंगापुर सिटी (79601): 12.05.26 को रद्द रहेगी।
गंगापुर सिटी-अजमेर (79602): 12.05.26 को रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें (Short Termination)
ये ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक न जाकर बीच के स्टेशनों तक ही चलेंगी:
आगरा फोर्ट-अजमेर (12195/96): 4 मई से 15 मई के बीच (कुल 8 ट्रिप) यह ट्रेन अजमेर के बजाय खातीपुरा तक ही आएगी और वहीं से वापस जाएगी। अजमेर-खातीपुरा के बीच यह रद्द रहेगी।
नई दिल्ली-दौराई शताब्दी (12015/16): 4 मई से 15 मई के बीच यह ट्रेन दौराई के स्थान पर खातीपुरा स्टेशन तक ही संचालित होगी।
जबलपुर-अजमेर (12181/82): 3 मई से 14 मई के बीच यह ट्रेन अजमेर के स्थान पर जयपुर तक ही संचालित होगी।
उदयपुर सिटी-जयपुर (12991/92): 9, 10 और 12 मई को यह ट्रेन जयपुर के बजाय अजमेर तक ही चलेगी।
जम्मूतवी-अजमेर (12414/13): 3 मई से 14 मई के बीच यह ट्रेन अजमेर के बजाय खातीपुरा तक ही संचालित होगी।
इसके अतिरिक्त नागपुर-जयपुर (22175/76) और ओखा-जयपुर (20951/52) भी अजमेर तक ही संचालित होंगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (Diverted Routes)
तकनीकी कार्य के कारण कई ट्रेनों को जयपुर के बजाय रींगस और चंदेरिया होकर चलाया जाएगा:
अजमेर-किशनगंज (15716) व जैसलमेर-काठगोदाम (15013/14): 12 मई को फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। (रींगस, नीमकाथाना में ठहराव)।
अजमेर-सोलापुर स्पेशल (09627): 6 व 13 मई को अजमेर-चंदेरिया-कोटा होकर चलेगी। (विजयनगर व भीलवाड़ा में ठहराव)।
अजमेर-एर्नाकुलम (12978): 15 मई को अजमेर-चंदेरिया-रतलाम होकर चलेगी। (भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में ठहराव)।
जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल (09723): 6 मई को जयपुर-सवाई माधोपुर-कोटा-नागदा होकर चलेगी।
रीशड्यूल और रेगुलेट ट्रेनें
अजमेर-सियालदह (12988): 9 व 10 मई को अजमेर से 1 घंटा देरी से रवाना होगी।
जयपुर-भोपाल (19711): 12 मई को जयपुर से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
आगरा फोर्ट-अजमेर (22988): 12 मई को मार्ग में 1 घंटा 5 मिनट रेगुलेट (रोकी) जाएगी।
नोट: यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें।
