मिडल ईस्ट महायुद्ध: ईरान ने कुवैत और यूएई के अमेरिकी ठिकानों पर बोला भीषण हमला, ट्रम्प ने दिया 'मिगा' का नारा

Update: 2026-03-06 16:45 GMT

 


दुबई/वॉशिंगटन/भीलवाड़ा। खाड़ी क्षेत्र में जारी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भीषण जंग सातवें दिन और अधिक आक्रामक हो गई है। ईरान ने कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक 180 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे जा चुके हैं। यूएई के अबू धाबी और दुबई के रिहायशी इलाकों में मिसाइलों के अवशेष गिरने से हड़कंप मच गया है, जिसमें अब तक तीन नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है।



ट्रम्प का सख्त रुख: "सरेंडर करो तभी होगा समझौता"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा है कि ईरान के साथ समझौता तभी संभव है जब वह बिना शर्त आत्मसमर्पण करे। ट्रम्प ने 'मेक ईरान ग्रेट अगेन' (MIGA) का नारा देते हुए कहा कि सरेंडर के बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी, जिसके बाद अमेरिका ईरान को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहयोग करेगा। ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि वह अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा को उत्तराधिकारी के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।

कुवैत और यूएई में कोहराम, अमेरिकी बेस निशाने पर

ईरान का मुख्य निशाना कुवैत स्थित 'अली अल-सलेम एयर बेस' और 'कैम्प बुहेरिंग' रहे हैं, जो अमेरिकी सेना के प्रमुख केंद्र हैं। हमलों की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका ने कुवैत सिटी में अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। वहीं, दुबई के पाम जुमेराह और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास धमाकों की खबरें हैं। यूएई के एयर डिफेंस ने अधिकांश हमलों को नाकाम किया है, लेकिन फिर भी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।

युद्ध के अब तक के बड़े अपडेट्स:

भारी जनहानि: अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान में अब तक 1,332 लोगों की मौत का दावा।

बुनियादी ढांचा तबाह: ईरान में 1,300 ठिकानों पर हमले, 14 मेडिकल सेंटर नष्ट और बिजली-पानी की सप्लाई ठप।

सैन्य नुकसान: दावा किया जा रहा है कि ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह हो चुके हैं।

ईरानी पलटवार: ईरान का दावा है कि उसने कुवैत, बहरीन और यूएई में 20 अमेरिकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुँचाया है।

Similar News