अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आम जनता पर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 महंगा
नई दिल्ली | अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब सीधे भारतीय रसोई पर पड़ने लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर अब ₹913 में मिलेगा, जो पहले ₹853 का था।
सिर्फ घरेलू ही नहीं, बल्कि कमर्शियल सिलेंडर के उपयोगकताओं को भी बड़ा झटका लगा है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹115 का इजाफा किया गया है, जिसके बाद अब इसकी नई कीमत ₹1883 हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार, ये बढ़ी हुई दरें 7 मार्च से प्रभावी हो जाएंगी।
ईरान जंग के चलते किल्लत की आशंका, रिफाइनरियों को आपात निर्देश
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण देश में गैस आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने 'इमरजेंसी पावर' का इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के सख्त आदेश दिए हैं।
प्रोपेन और ब्यूटेन का उपयोग अब सिर्फ रसोई गैस के लिए
सरकार द्वारा जारी नए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सप्लाई प्रभावित होने के खतरे को देखते हुए अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल केवल रसोई गैस बनाने के लिए ही करेंगी। इसका उद्देश्य युद्ध जैसी स्थिति में देश के भीतर घरेलू ईंधन की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है।
हुईन्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
