पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार: गुलाबपुरा पुलिस की कार्रवाई

Update: 2026-03-16 09:08 GMT

 भीलवाड़ा BHN जिले की गुलाबपुरा थाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला १० मार्च को हुई एक विवाहिता की मौत से जुड़ा है।

सहायक उप निरीक्षक पृथ्वीराज ने बताया कि गुलाबपुरा थाने के ईरांस गांव निवासी सांवर  पुत्र काना भील  की पत्नी काली (20) का शव 10 मार्च को माता की बनी जंगल में पेड़ से लटका मिला था। काली ने अपनी ओढ़नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के पिता रामलाल पुत्र जवारा भील निवासी केसरपुरा, बोरड़ा ने अपने दामाद सांवर भील के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिवादी पिता ने आरोप लगाया था कि सांवर अपनी पत्नी काली को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर उसे आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश शुरू की, जिसमें पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन होने की बात सामने आई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति सांवर भील को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है ताकि प्रताड़ना के कारणों का विस्तृत खुलासा हो सके।

Similar News

डीएसटी की तीन थाना इलाकों में बड़ी स्ट्राइक:: बजरी माफिया और गार्नेट प्लांटों पर पुलिस का हल्ला बोल, कई वाहन जब्त

शर्मनाक: जिंदगी बचाने वाले अस्पताल ही बन गए काल,: SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण अग्निकांड, 10 की मौत