भीलवाड़ा-रतनजोत के जहरीले बीज खाने से 8 मासूम बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Update: 2026-03-16 10:13 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के पंडेर थाना क्षेत्र के बावड़ी गांव में घटित घटना से लोगों में हडक़ंप मच गया। यहां बालाजी मंदिर के नजदीक खेल रहे 8 बच्चों ने अनजाने में रतनजोत के बीज खा लिए। इसके चलते इन सभी बच्चों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ऐसे हुई घटना

एमजीएच चौकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बावड़ी गांव के बालाजी मंदिर के पास बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वहां लगे रतनजोत के पौधे से गिरे बीजों को बच्चों ने खाद्य फल समझकर खा लिया। कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टियां होने लगी । परिजनों को पता चलते ही हडक़ंप मच गया और तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इन बच्चों की बिगड़ी हालत

बीमार होने वाले बच्चों में अधिकांश बच्चे मुबारक हुसैन और मुनीर मोहम्मद के परिवार से बताये गये हैं। इन बीमार बच्चों में मुस्कान बानो 12, बेबू बानो 9, इरफान मोहम्मद 8 वष, मेहरबान 6 वर्ष, जबकि महबूब 13, अनिशा 9, यास्मीन 12 पुत्री मुनीर मोहम्मद मंसूरी व आदित्य पुत्र रामदेव मेघवंशी शामिल है।

प्रशासनिक सतर्कता

घटना की सूचना मिलते ही पंडेर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। चिकित्सा विभाग की टीम बच्चों की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है।

सावधानी की अपील

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को जंगली पौधों और अज्ञात बीजों से दूर रखें। रतनजोत के बीज के सेवन से पेट दर्द, उल्टी और गंभीर डिहाइड्रेशन हो सकता है।

Similar News

डीएसटी की तीन थाना इलाकों में बड़ी स्ट्राइक:: बजरी माफिया और गार्नेट प्लांटों पर पुलिस का हल्ला बोल, कई वाहन जब्त

शर्मनाक: जिंदगी बचाने वाले अस्पताल ही बन गए काल,: SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण अग्निकांड, 10 की मौत