किशोर लापता, अपहरण का मामला दर्ज, दिल्ली जाने की संभावना
By : bhilwara halchal
Update: 2026-03-26 07:33 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। शहर कोतवाली इलाके से एक किशोर लापता हो गया। मां ने बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर लापता किशोर की तलाश कर रही है।
कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक केएल मीणा ने बताया कि थाना सर्किल निवासी 17 वर्षीय किशोर पिछले दिनों रात में घर में सो रहा था। सुबह जब परिजन उठे तो किशोर घर पर नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर मां ने कोतवाली थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि संभवतया यह किशोर जयपुर-दिल्ली में रहकर होटल-ढाबों पर हो सकता है। किशोर पेंट-शर्ट पहने है और उसकी आंख पर पुरानी चोट का निशान है। पुलिस संभावित स्थानों पर किशोर की तलाश कर रही है।