ईरान का बड़ा मिसाइल हमला:: बहरीन में एमेजॉन और बैटेलको हेडक्वार्टर को बनाया निशाना
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-01 07:36 GMT
बहरीन के हमाला में स्थित बैटेलको हेडक्वार्टर पर ईरान ने मिसाइल हमला किया है। इस हमले से बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है, जहां एमेजॉन वेब सर्विसेज़ का बुनियादी ढांचा होस्ट किया जाता है। बैटेलको बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी है। बहरीन सरकार ने इस मिसाइल हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि ईरान ने मंगलवार को ही चेतावनी दी थी कि 1 अप्रैल से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा। इस हमले को उसी धमकी की शुरुआत माना जा रहा है।