ज्योति नगर में स्कूल द्वारा कब्जाई 3 करोड़ की बेशकीमती जमीन मुक्त, निगम का चला पीला पंजा
भीलवाड़ा | नगर निगम प्रशासन ने आज शहर के ज्योति नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आयुक्त हेमाराम चौधरी के सख्त निर्देशों पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया है।
निजी स्कूल ने कर रखा था अवैध कब्जा
जानकारी के अनुसार, ज्योति नगर में कोर्णाक पब्लिक स्कूल के संचालक द्वारा नगर निगम की बेशकीमती भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया हुआ था। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी संजय खोखर और होमगार्ड प्रभारी जोरावर सिंह के नेतृत्व में टीम आज सुबह मौके पर पहुँची और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
अगला पड़ाव वर्तमान कॉलोनी: नाले पर अतिक्रमण की बारी
ज्योति नगर में कार्रवाई के बाद निगम का दस्ता वर्तमान कॉलोनी के लिए रवाना हुआ। पुलिस प्रशासन के सहयोग से अब सुभाष नगर थाने के पास स्थित नाले पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने की तैयारी है। नाले पर अतिक्रमण के कारण क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिसे देखते हुए निगम ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
