दवा पीने से युवक व अचानक तबीयत बिगडऩे से महिला की मौत

Update: 2026-04-04 14:23 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। घर में रखी दवा पीने के बाद युवक, जबकि अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद महिला की मौत हो गई।

सुभाषनगर थाने के एएसआई रतनलाल अटारिया ने बताया कि सांगानेर के रामदेव नगर निवासी किशन 33 पुत्र रतनलाल टेलर ने दो अप्रैल को घर में रखी दवा का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। किशन को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के काका राजेश पुत्र घीसू टेलर ने पुलिस को दी।

उधर, एक अन्य घटना हमीरगढ़ थाना इलाके से सामने आई। एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, आमलीपुरावतान गांव निवासी लाली 65 पत्नी रामप्रसाद शर्मा की घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। लाली ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मौत के इन मामलों की जांच कर रही है। 

Similar News