भीलवाड़ा में गौमाता के साथ दुष्कर्म पर भड़का विहिप: जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन, प्रशासन को दी खुली चेतावनी

Update: 2026-04-04 13:50 GMT

 -सूचना केंद्र पर विश्व हिंदू परिषद का विशाल आक्रोश प्रदर्शन, गूंजे विरोध के स्वर

-गौमाता के साथ हुए जघन्य और अमानवीय कृत्य से संपूर्ण हिंदू समाज में  उबाल

 भीलवाड़ा BHN शहर में गौमाता के साथ हुए अमानवीय और जघन्य अपराध को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और समग्र हिंदू समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। इस घृणित कृत्य के विरोध में सूचना केंद्र पर विहिप द्वारा एक विशाल 'आक्रोश प्रदर्शन' किया गया, जिसमें प्रशासन को खुली और सख्त चेतावनी दी गई है। विहिप नेता ओमप्रकाश लड्ढा ने मीडिया से रूबरू होते हुए स्पष्ट किया कि भीलवाड़ा में समाजकंटकों द्वारा गौमाता के सम्मान को भारी ठेस पहुंचाई गई है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लड्ढा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के प्रयासों के बावजूद इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। विहिप ने इस आक्रोश सभा के माध्यम से पुलिस और प्रशासन को सीधा अल्टीमेटम दिया है कि यदि गौमाता पर अत्याचार करने वाले इन दरिंदों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो विश्व हिंदू परिषद और संपूर्ण हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर एक बेहद उग्र और निर्णायक आंदोलन करेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज का यह आक्रोश प्रदर्शन प्रशासन को नींद से जगाने के लिए महज एक चेतावनी भर है। प्रदर्शन में राजकुमार शर्मा,रामप्रकाश बहेडिया,मधुबाला यादव,सुशील सुवालका,सौम्य मेहता,मुकेश प्रजापत,पवन ठाकुर,सतु बजरंगी,रवि सोनी,संजय सेन,प्रीतेश जेथलिया,गौरव जीनगर,विकास सुवालका,अनिल बाँठिया,घनश्याम खंडेलवाल,राजकुमार माली व दुर्गावाहिनी से भारती आसवानी,अंबिका भट्ट व सातो प्रखंड से सेकड़ो अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Similar News