वस्त्रनगरी में कांग्रेस का शंखनाद:: गांधी भवन में संगठनात्मक बैठक, 100 दिवसीय 'एक्शन प्लान' से मचेगी हलचल!
भीलवाड़ा। शहर की राजनीति में अपनी पैठ दोबारा मजबूत करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। गुरुवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक की अध्यक्षता में आयोजित मैराथन बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 100 दिवसीय कार्ययोजना (रोडमैप) का ऐलान किया गया। इस बैठक के तेवरों से साफ है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक बेहद आक्रामक रुख अपनाने वाली है।
बूथ और वार्ड स्तर पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी:
जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने बैठक में दोटूक कहा कि अब केवल कागजों पर संगठन नहीं चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक इतना मजबूत किया जाए कि विपक्ष की हर चाल नाकाम हो सके। 100 दिनों के इस मास्टर प्लान में घर-घर जनसंपर्क, नए सदस्यों को जोड़ना और बूथ कमेटियों के गठन को प्राथमिकता दी गई है।
जनआंदोलन और सोशल मीडिया पर दिखेगी ताकत:
बैठक में केवल बैठकों तक सीमित न रहकर स्थानीय ज्वलंत समस्याओं पर 'जनआंदोलन' छेड़ने की रणनीति तैयार की गई है। इसके साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप और फेसबुक) पर संगठन को सक्रिय कर विरोधियों को घेरने का खाका खींचा गया है। कांग्रेस अब वार्ड स्तर पर पदयात्राएं और नियमित जनसंपर्क के जरिए आमजन के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी।
इनकी रही मौजूदगी:
बैठक में अक्षय त्रिपाठी, राजेंद्र जैन, अनिल राठी, मंजू पोखरना, मनोज पालीवाल, रेखा हिरण, कुणाल ओझा, मोहम्मद हारून रंगरेज, हमीद रंगरेज, उस्मान पठान, अशोक जैन, वसीम शेख, डॉ. फरियाद मोहम्मद, चंद्रप्रकाश अमरवाल, कश्मीर मोहम्मद, सत्यवीर सिंह, राजकुमार जैन, मो. शाहिद देशवाली, राजकुमार माली, सुरेश बम्ब, सलीम मोहम्मद, गोपाल खटीक, दिनेश बैरवा, ताहिर पठान, दुर्गेश पानेरी, मो. रफीक, शाहिद छीपा, अंकित खोखर, मुकेश गुजर, राकेश देसाई, भेरूलाल नकवाल, रवि कुछवंदा, कमल कुमार प्रजापत, सद्दीक मोहम्मद, अनवर हुसैन, शिवराज सुराणा, निशार सिलावट, हरक चंद कोठारी, गुडविन मसीह, अनीता पहाड़िया, भूरालाल रैगर, प्रताप सिंह रावत, गुलाब हुसैन, यूनुस मोहम्मद, बशीर मोहम्मद, धर्मचंद, इकबाल काजी, रतनलाल खटीक, दलीचंद खटीक, कैलाश, ज्ञानमल, अरुण यादव, राजमल, आसिफ, मोहम्मद यूसुफ, अल्ताफ हुसैन, पुष्पा मेहता, खेमराज पनवा और दीपक जाट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।