भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के तस्कर को दबोचा, 100 किलो अफीम डोडा-चूरा जब्त
भीलवाड़ा BHN.अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस ने आज एक बेहद आक्रामक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंडेर पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से एक ट्रक को इंटरसेप्ट कर करीब 100 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा जब्त किया है।इस कार्रवाई में पंजाब के रहने वाले तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 मार्च रविवार को पंडेर थानाधिकारी कमलेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच-148डी पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान शाहपुरा की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया गया।
पुलिस को देखते ही तस्कर के हौसले पस्त हो गए। जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें 4 काले कट्टों में छिपाकर रखा गया 99.520 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ।
पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और मादक पदार्थ
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक और अवैध मादक पदार्थ जब्त कर लिया है।आरोपी कर्णपाल उर्फ गगन सिंह ( 33 ) निवासी: जट्टा वाला बास, नाभा, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
इस पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस सफल ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार आर्य के निर्देशन व वृताधिकारी जहाजपुर रेवड़मल मौर्य के सुपरविजन में टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में थानाधिकारी कमलेश, सउनि बृजमोहन , सउनि अशोक कुमार (डीएसटी), कांस्टेबल अवनिश, हेमसिंह, अर्जुन लाल, अजयपाल, रमेश, कैलाश, चालक हलीम मोहम्मद तथा डीएसटी टीम के कांस्टेबल मुकेश कुमार, कमल टांडी व कन्हैयालाल शामिल थे।
