खौफनाक साजिश: पत्नी ने इशारा किया और प्रेमी ने पति को मार दी कार से टक्कर. 20 फीट तक घसीटा

ग्वालियर।मेरठ कांड की चर्चा अभी थमी भी नहीं की ग्वालियर में भी एक पत्नी की खतरनाक साजिश ने लोहो को हिला कर रख दिया , महिला के पति ने उसे प्रेमी की कार से उतरते देख लिया तो महिला ने प्रेमी को इशारा किया और देखते ही देखते उसके प्रेमी ने महिला के पति को कार से उड़ा दिया। करीब 20 फीट तक घसीटता गया , लेकिन गनीमत रही उसकी जान बच गई।
शहर के झांसी रोड स्थित नाका चंद्रवदनी इलाके में रहने वाले अनिल पाल की शादी आठ साल पहले टेकनपुर निवासी रजनी से हुई थी।शादी के बाद पत्नी बार-बार मायके जाती थी। कुछ साल बाद पता चला कि उसकी पत्नी का शादी के चार साल पहले से टेकनपुर के ही रहने वाले मंगल सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।उसे कई बार टोका तो वह बोली कि अगर उसके प्रेमी से मिलने के लिए रोका तो उस पर केस करा देगी।अनिल पाल परेशान रहने लगा। 20 मार्च को उसने पत्नी को मंगल सिंह की कार से उतरते हुए देख लिया।अनिल ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान उसकी पत्नी ने मंगल सिंह को इशारा किया और उसने उसे टक्कर मार दी।अगले दिन आई, गहने ले गई, बोली- प्रेमी की शिकायत की तो पूरे परिवार को फंसा देगीअनिल ने शिकायत की है कि वह अपनी पत्नी से परेशान हो चुका है।वह कभी भी कोई अप्रिय घटना करा सकती है।इस घटना के अगले दिन वह घर आई। घर से दो लाख रुपए और गहने ले गई।वह चल भी नहीं पा रहा था। इसी बीच जब उसे पता लगा कि उसकी शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं तो वह 25 मार्च को फिर आई।इस बार उसने कहा कि अगर उसके प्रेमी की शिकायत पुलिस से की तो उसके खिलाफ केस करा देगी।