उदयपुर–असारवा को वन्दे भारत की सौगात: अब आमजन का सफर तेज़, 4 घंटे 15 मिनट में पहुँचेगी अहमदाबाद

Update: 2026-02-10 16:26 GMT

भीलवाड़ा।आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी–असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत एक्सप्रेस को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह हाई-स्पीड व आधुनिक रेल सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 26963 उदयपुर सिटी से सुबह 06:10 बजे प्रस्थान कर 07:18 बजे जावर, 08:05 बजे डूंगरपुर और 09:25 बजे हिम्मतनगर होते हुए 10:25 बजे असारवा (अहमदाबाद) पहुँचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 26964 असारवा से शाम 17:45 बजे रवाना होकर 18:43 बजे हिम्मतनगर, 20:03 बजे डूंगरपुर, 20:48 बजे जावर होते हुए 22:00 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी।

इस वन्दे भारत ट्रेन के संचालन से उदयपुर संभाग सहित डूंगरपुर, जावर और हिम्मतनगर क्षेत्र के यात्रियों को अहमदाबाद के लिए तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी तथा अब लगभग 4 घंटे 15 मिनट में सफर पूरा किया जा सकेगा। इससे न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।

नई सेवा के प्रारंभ होने के चलते रेलवे द्वारा 20981/82 उदयपुर सिटी–आगरा कैंट वन्दे भारत को 15 फरवरी 2026 से तथा 20979/80 उदयपुर सिटी–जयपुर वन्दे भारत को 14 फरवरी 2026 से बंद करने का निर्णय लिया गया है। कुल मिलाकर यह फैसला क्षेत्र के विकास और आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है।

Similar News

कांस्टेबल की वर्दी दागदार,: तीन हजार की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा