कपासन : केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग लगी , 5 किमी तक कांपी धरती, मची दहशत

Update: 2026-02-10 03:55 GMT


​चित्तौड़गढ़/कपासन। जिले के कपासन कस्बे में स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित 'मरून इंडस्ट्रीज' नामक केमिकल फैक्ट्री में एक जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि करीब 5 किलोमीटर के दायरे में धरती कांप उठी, जिससे आसपास के गांवों और कॉलोनियों के लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।

​हादसे का मंजर: मकान पर गिरा 500 मीटर दूर उछला वाल

​धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में भीषण आग लग गई। लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री से एक भारी-भरकम लोहे का वाल हवा में उछलकर करीब 500 मीटर दूर एक मकान की छत पर जा गिरा, जिससे छत की पट्टी टूट गई। सुखद बात यह रही कि उस समय परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे।

​चपेट में आई पास की स्क्रैप फैक्ट्री

​आग की लपटों ने पास ही स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की तपिश और धमाके के दबाव से स्क्रैप यूनिट की चद्दरें उड़ गईं और दीवारों में दरारें आ गईं।

​दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

​सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और जेसीबी की मदद से देर रात आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बॉयलर फटना माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन और विभाग द्वारा इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News

कंटेनर ने मारी टक्कर, पुलिस जीप पलटी: एएसआई व तीन कांस्टेबल घायल, मंत्री की गाड़ी की कर रहे थे एस्कॉर्ट

तीन साल के मासूम की सडक़ पर टूटी सांसें: ,ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत, मां बाल बाल बची, मामा घायल