आधी रात को बदमाशों ने युवक पर किया चाकू व लाठियों से हमला, नकदी व गहने लूटे

By :  prem kumar
Update: 2024-09-23 07:18 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। बेखौफ बदमाशों ने बीती रात एक मकान पर धावा बोलकर युवक पर चाकू व लाठियों से हमला कर नकदी व गहने लूट लिये। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना, जिले के किशोरपुरा गांव में हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किशोरपुरा निवासी गेहरु 40 पुत्र खेमा बागरिया बीती रात अपने घर पर अकेला था। उसके परिजन रायपुर में आयोजित मेले में गये थे। रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने गेहरु के घर पर में प्रवेश किया। इस दौरान गेहरु सो रहा था। बदमाशों ने गेहरु पर चाकू, पत्थर व लाठियों से हमला कर कान की मुरकियां, 250 ग्राम चांदी का कड़ा, सोने की नथ, बाली, गले में पहने रामनामी व 4 मांदिया, आधा किलो चांदी और 40 हजार रुपये लूट लिये। इस वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गये। वहीं गंभीर रूप से घायल गेहरु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि पीडि़त पक्ष ने अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होंन रिपोर्ट बाद में देने की बात कही है। फिल्हाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

 इन पर लगाया वारदात का आरोप

गेहरु ने कहा कि उसके घर काम चल रहा है। यह काम तीन चार दिन से राकेश , सुरेश व पारस कर रहे हैं। गेहरु का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसके साथ मारपीट कर यह लूटपाट की। 

Similar News