पत्नी के प्रेमी ने पति की हत्या कर शव स्कूल में दफनाया, 6 महीने बाद मिले अवशेष
सागर MP.अवैध संबंधों के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। तुलसी की प्रेमी सोहेब खान ने उसके पति प्रिंस वाल्मीकि की हत्या कर शव को देवरी स्थित सनसाइन स्कूल के ग्राउंड में दफन कर दिया था। प्रिंस 20 अगस्त 2025 से लापता था।
सोहेब ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रिंस की पत्नी तुलसी से उसके अवैध संबंध थे। इसी कारण उसने 20 अगस्त को प्रिंस के साथ शराब पी और बाइक से स्कूल ले जाकर उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गड्ढे में दफन कर मिट्टी और नमक से ढक दिया। इसके बाद सोहेब गुजरात के सूरत चला गया और तुलसी के साथ रहने लगा।
पुलिस ने छह महीने बाद तलाशी के दौरान शव के अवशेष पाए, जिनमें खोपड़ी, पसली और हाथ की हड्डियां शामिल हैं। शव का डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है और अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है।
शादी और संबंधों का विवरण: प्रिंस और तुलसी ने 27 जून 2023 को प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद ही तुलसी देवरी लौट गई। इस दौरान तुलसी और सोहेब के बीच संबंध बन गए। पुलिस ने आरोपी सोहेब को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।