दौलतपुरा में हादसा-: मजदूरी कर लौट रही दो महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, एक की मौत
By : bhilwara halchal
Update: 2025-06-13 15:28 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के दौलतपुरा में शुक्रवार को मजदूरी कर घर लौट रही दो महिलाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई।
शाहपुरा थाने के एएसआई गोपाललाल प्रजापत ने बताया कि भगवानपुरा, रघुनाथपुरा निवासी मोहनी 42 पत्नी कैलाश भील व संतोक 40 पत्नी पन्ना भील शुक्रवार को मजदूरी करने के बाद दौलतपुरा से भगवानपुरा पैदल जा रही थी। इस बीच, दौलतपुरा में ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इन दोनों महिलाओं को चपेट में ले लिया। हादसे में मोहनी की मौत हो गई, जबकि संतोक घायल हो गई। उसे शाहपुरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।