चित्तौडिय़ा में पैंथर की दस्तक, नील गाय के बछड़े को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के चित्तौडिय़ा गांव में पैंथर की दस्तक के बाद ग्रामीण सहमे है। पैंथर ने नील गाय के एक बछड़े को शिकार बनाया। यह बछड़ा खेतों में नीम के पेड़ पर करीब 5 फीट ऊंचाई पर मृत मिला। इस घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुये हैं।
चित्तौडिय़ा गांव के महेंद्र भील ने बीएचएन को बताया कि गांव के बच्चे व ग्रामीण शनिवार को बकरियां चराने खेतों की ओर गये। जहां उन्हें नील गाय का बछड़ा नीम के पेड़ पर फंसा मिला। करीब पांच फीट की उऊंचाई पर लटका मिला यह बछड़ा मृत था और उसका शरीर नौंच रखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आसींद पुलिस व वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बछड़े का पैंथर ने शिकार किया। उनका कहना था कि 15-20 दिन पूर्व भी खेत के पास पैंथर देखा गया था। ग्रामीण इस घटना के बाद सहमे हुये हैं।