पतंग को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में एक की हत्या

Update: 2026-01-14 11:28 GMT

भीलवाड़ा ( पुनीत, अंकुर , प्रहलाद)। शहर के कांवाखेड़ा क्षेत्र में दो गुटों में झगड़े के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने बताया की बुधवार दोपहर बाद पतंग की बात को लेकर में कुछ बच्चो में झगड़ा हो गया। इसके बाद मामला इतना बढ गया कि बड़ों में विवाद हो गया। मामला बढऩे के बाद हुई मारपीट में अख्तर अली पुत्र गफ्फार की मौत होने की जानकारी सामने आई है। दूसरे पक्ष से भोलुराम पुत्र हजारी रेगर के सर पर चोट आई जिसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और कई के आला अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे है।  

Full View


जानकारी के अनुसार अख्तर और भोलू राम रेगर के बच्चों में पतंग लूटने को लेकर विवाद हो गया था। बच्चों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि अख्तर और भोलू राम का परिवार भी इसमें शामिल हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में अख्तर की मौत हो गई।

Tags:    

Similar News

ईरान जंग: मुजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर,: अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में भारी तबाही

भीलवाड़ा-बिजोलिया बेल्ट में आज मचेगी रंगों की धूम: चंद्रग्रहण के साये में फीकी रही धुलंडी, इतिहास में पहली बार आधे से ज्यादा खुले रहे बाजार