भीलवाड़ा पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा: पुलिस जवानों ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर', कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Update: 2026-02-09 05:14 GMT




 




 


भीलवाड़ा (हलचल)। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने डीजीपी शर्मा को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर औपचारिक सम्मान दिया।

पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक



 


औपचारिक स्वागत के बाद डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सीधे पुलिस लाइन के लिए रवाना हुए। वे यहाँ अजमेर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में रेंज और जिले की कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और आगामी चुनौतियों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

अपराध नियंत्रण पर रहेगा मुख्य फोकस

बैठक के दौरान डीजीपी शर्मा अजमेर रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में लंबित मामलों के निस्तारण, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा करेंगे। डीजीपी के इस दौरे को जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

 

Similar News