तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत:: सात महीने से पीहर में रह रही थी विवाहिता, अज्ञात जहरीली वस्तु का किया था सेवन

Update: 2026-02-28 08:01 GMT

 भीलवाड़ा पुनीत । जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव की एक 26 वर्षीया विवाहिता की अज्ञात जहरीली वस्तु के सेवन से मौत हो गई। मृतका पिछले सात महीनों से अपने तीन बच्चों के साथ पीहर शिवपुर में रह रही थी। पुलिस ने शनिवार को पीहर और ससुराल दोनों पक्षों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

करेड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक शरीफ मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुरिया निवासी गोपाललाल सालवी की पत्नी ममता (26) बीते सात माह से अपने पीहर शिवपुर में रह रही थी। शुक्रवार सुबह ममता ने अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत राजसमंद जिले के भीम ले गए, जहाँ से उसे ब्यावर और फिर गंभीर हालत में भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात ममता ने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस अस्पताल पहुँची। मृतका के बड़े ससुर गिरधारीलाल सालवी ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाया। ममता अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ममता ने किन परिस्थितियों में और किस कारण से जहरीली वस्तु का सेवन किया। मामले की सूक्ष्मता से जांच जारी है।

Similar News

इस्राइल-अमेरिका की ईरान पर बड़ी संयुक्त कार्रवाई:: तेहरान धमाकों से दहला, परमाणु ठिकानों और मंत्रालयों पर निशाना

अजमेर से पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: ': INC अब बन गई है MMC', देश को बदनाम करने का लगाया आरोप

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष:: 300 से अधिक की मौत, 500 घायल; ट्रम्प बोले- 'पाक से हमारे अच्छे रिश्ते'

बोलिविया में बड़ा विमान हादसा,: नोटों की खेप ले जा रहा वायुसेना का विमान क्रैश, 15 की मौत