पटना में बर्ड फ्लू का तांडव: 10 हजार से अधिक मुर्गियां दफनाईं, हाईकोर्ट और चिड़ियाघर समेत कई इलाके 'डेंजर ज़ोन' घोषित

Update: 2026-02-27 14:48 GMT


पटना। बिहार की राजधानी पटना में जानलेवा H5N1 बर्ड फ्लू ने खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। पटना हाईकोर्ट परिसर, कंकड़बाग की पीसी कॉलोनी और जू-सेक्टर पार्क में कौवों और मुर्गियों की अचानक मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे को 'संक्रमित क्षेत्र' घोषित कर दिया है।

अब तक की कार्रवाई में करीब 4575 मुर्गियों को मारा गया है, जबकि 9662 अंडे और 530 किलो दाना नष्ट किया जा चुका है। एहतियात के तौर पर संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) और जू-सेक्टर पार्क को एक सप्ताह के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में हड़कंप: 6000 मुर्गियां दफन

चितकोहरा स्थित कौशल नगर में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री फार्म में संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ है। यहाँ 6000 मुर्गियां संक्रमित पाई गईं, जिन्हें आनन-फानन में जमीन में दफना दिया गया। यह इलाका एयरपोर्ट और वीवीआईपी क्षेत्र के पास होने के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पटना डीएम के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में मुर्गों की आवाजाही और खरीद-बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

इंसानों में फैलने का खतरा, अस्पताल हाई अलर्ट पर

विशेषज्ञों के अनुसार, H5N1 वायरस कोरोना से भी अधिक घातक साबित हो सकता है क्योंकि इसके जानवरों से इंसानों में फैलने की संभावना अत्यधिक होती है। सिविल सर्जन ने पटना के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखते हुए आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है और 6 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम लगातार निगरानी कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

मिलावटखोरों पर प्रशासन का हंटर:: तीन स्थानों पर छापेमारी, 1600 किलो केसरबाटी सीज

भीलवाड़ा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला:: दुर्गेश गुर्जर को 12 साल की कैद, आलीशान विला में मिला था 74 किलो गांजा