कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज (शुक्रवार) दोपहर 1:22 बजे शहर और आसपास के इलाकों में अचानक कंपन महसूस किया गया। कई लोगों ने इमारतों को हिलते हुए देखा और घबराकर घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई। एजेंसी ने पुष्टि की है कि भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के टाकी से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।